चाकू सहित दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

अमर

हरिद्वार, 11 दिसंबर। सिडकुल पुलिस ने चाकू सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए दोनों आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर व मेरठ जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष एलएस बुटोला, एसआई संदीप चैहान, कांस्टेबल नरेश तोमर व चंद्रमोहन रात्रि गश्त पर थे। गश्त के दौरान दक्ष एन्कलेव कालोनी के समीप संदिग्ध अवस्था में मिले दो लोगों को रोककर पूछताछ की व तलाशी ली तो उनके पास से दो छुरे बरामद हुए। पूछतात में उन्होंने अपने नाम योगेंद्र चैहान व प्रवेश बताए। दोनों मूलरूप से बिजनौर व मेरठ के रहने वाले हैं तथा हाल में सलेमपुर में रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर चालान कर दिया।