चाकू सहित दो पकड़े

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 14 फरवरी। थाना बहादराबाद पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान पथरी पावर हाउस के पास सुनसान सड़क पर घूम रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फैसल सिद्दीकी पुत्र फैजुल निवासी नाही ग्राम बंदा रोड रुड़की व सलमान पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी दादूपुर रानीपुर बताए। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से दो चाकू भी पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकद्मा दर्ज कियाा गया है। पुलिस टीम में एसआई सुरेश बलोदी, कांस्टेबल राहुल व रविंद्र बालियान शामिल रहे।