जन जन के आराध्य हैं भगवान श्रीकृष्ण-पंकट माटा

Dharm Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 12 अगस्त। खन्ना नगर परिवार की ओर से उल्लास व उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान नन्हें मुन्नों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण बालाओं की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व भारतीय संस्कृति की पहचान है। भारतीय परंपरांओं का समावेश पर्वो पर दिखाई पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म विशेष महत्व रखता है।

बुराईयों व दुष्टों का नाश करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए भगवान श्रीकृष्ण ने बाल लीलाएं दिखाते हुए अनेक राक्षसों का वध किया और समाज को अच्छाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। पार्षद राजेश शर्मा व सचिन बेनीवाल ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल्यकाल से ही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं समाज को प्रेरणा देती चली आ रही है। उनका जीवन समाज के लिए चमत्कार से कम नहीं है। पंकज माटा ने कहा कि खन्ना नगर परिवार की ओर से प्रतिवर्ष भव्य रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह मनाया जाता है।

लेकिन कोरोना के चलते गाईड लाईन का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। पंकट माटा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन जन के आराध्य हैं। घर घर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव खुशीयों के साथ मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करने से परिवारों के संकट दूर होते हैं। कोरोना काल भी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा समाप्त होगा। पंकज माटा ने कार्यक्रम में पधारे अतिथीयों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नरेंद्र, वंदना गुप्ता, संदीप भारद्वाज, गौरव कौशिक, राजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *