चतुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


यज्ञ से प्रेरित रहा है भगवान श्रीराम का जीवन-पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार, 13 मार्च। पं्च यज्ञ प्रचारिणी सभा कोसीकलां मथुरा द्वारा विष्णु घाट पर विश्व शांति एवं सर्व कल्याण के लिए एकादशी पर चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।


पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के कार्यकर्ताओ ने विधि विधान के अनुसार यज्ञ हवन में आहुति डाली और प्रभु से रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। संयोजक पंडित विवेक उपाध्याय ने बताया कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ हवन का विशेष महत्व है। यज्ञ-हवन से सभी दूषित और विनाशकारी शक्तियों को खत्म किया जा सकता है।

मुख्य अतिथी अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि हवन यज्ञ कर आमजन के उत्तम स्वाथ्य एवम सुरक्षा की प्रार्थना की गई है। भगवान रामचन्द्र का पूरा जीवन यज्ञ से प्रेरित रहा है। यज्ञ का वैज्ञानिक लाभ बताते हुए ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के पंडित भारत शर्मा ने कहा कि यज्ञ द्वारा वायुमण्डल शुद्ध होता है।

वायुमण्डल शुद्ध होगा तो हमें श्वसन क्रिया में श्वांस शुद्ध मिलेगी। जिससे सभी स्वस्थ रहेगें। इस अवसर पर महामंत्री राजपाल शर्मा, घनश्याम पटेल, मयंक भारद्वाज, भारत शर्मा, गोपाल वशिष्ठ, राजू पंडित, कृष्ण चैधरी, मोहरसिंह शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *