चोरी का प्रयास करते दबोचे

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 मार्च। घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे दो लोगों को मकान मालिक ने पड़ोसियों के साथ मिलकर मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी का मुकद्मा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। बीती रात गायत्री विहार कालोनी स्थित अमीर अंसारी के घर का ताला तोड़कर घुसे चोर चोरी का प्रयास कर रहे थे।

इसी बीच मकान मालिक की आंख खुल गयी और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए और चोरी का प्रयास कर रहे दोनों लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 1.शाहिद पुत्र तहसीन व राजन पुत्र रेशम पाल निवासी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी बताए।