चोरी की पांच बाईक समेत दो गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 अक्टूबर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाईकिल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कई टीमों का गठन किया गया है। मुखबिरों की मदद भी ली जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर शिवालिक नगर तिराहे से दो लोगों को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों गोविंद व अजय की निशानदेही पर सलेमपुर चकी भाईचारा होटल से आगे नदी किनारे जंगल में छिपाकर रखी गयी चार मोटरसाईकिल बरामद की गयी। कोतवाल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते हैं।