हरिद्वार, 29 जुलाई। कोतवाली लक्सर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए लकसर कोतवाली पुलिस टीम ने सुल्तानपुर क्षेत्र से मुन्तियाज उर्फ छोटा पुत्र तासीन निवासी अन्सारी कोठी के पास सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सौ नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चौहान, एसआई बीरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल सतपाल राणा, सुरेश नेगी शामिल रहे।


