चोरी योजना बना रहे चार दबोचे

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 मई। नगर कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान हरकी पैड़ी भागीरथी पुल के पास चोरी योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों लखन पुत्र सोहन सिंह, अमन कश्यप पुत्र सेवाराम, दीपक पुत्र मदन माती निवासी केशव बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून व मोंटी पुत्र राजू निवासी लालजीवाला थाना कोतवाली नगर हरिद्वार के कब्जे से 4 ब्लेड कटर बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में अ.उ.नि. राधाकृष्ण रतूडी, हेडकांस्टेबल राजपाल, कांस्टेबल मुकेश डिमरी व आशीष शामिल रहे।