चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा

Haridwar News Politics
Spread the love

अमरीश


राज्य स्वराज पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने की चुनाव पर चर्चा
हरिद्वार, 4 सितंबर। राज्य स्वराज पार्टी की खानपुर विधानसभा क्षेत्र के तुगलपुर गांव में हुई बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ओर 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान सिख समाज के कई लोगों ने राज्य स्वराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि उत्तराखंड में अब तक रही सरकारों ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कोई कार्य नही किया।

जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये क्विंटल ओर समय से उसका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। देशवाल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की हालात बेहद खराब है। जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सरकार केवल बातें कर रही है, धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। जिलाध्यक्ष विकास गोस्वामी ने कहा कि जिले की सभी 11 विधानसभाओं में अनेकों प्रकार की समस्याएं है। विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

भ्रष्टाचार चरम पर है। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष विकास गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष गौरव पवार, महामंत्री सरदार सुबा सिंह, संगठन मंत्री सुरेश कुमार, प्रचार मंत्री सोनू गिरी, नीरज धीमान, सुनील पवार, सरदार जसवीर सिंह, रेशम सिंह, कृपाल सिंह, गुलजार सिंह, कुलवंत सिंह,जशनदीप, नरेश सैनी, गुलजार सिंह, गुरजंट सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।