मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने अस्पताल में भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना

Uttarakhand
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने रविवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के ईलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।