विडियो :-वरिष्ठ सपा नेता अहमद हसन के निधन पर शोक जताया

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सपा नेता अहमद हसन के निधन पर शौक व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन सौम्य व्यक्तित्व के धनी और बेहद मिलनसार थे।

उन्होंने हमेशा सभी को सम्मान दिया और सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य किया। महंत शुभम गिरी ने कहा कि समाजवादी नीतियों को लेकर हमेशा लोगों के लिए कल्याण के कार्य करने वाले अहमद हसन को हमेशा याद रखा जाएगा

पार्टी को मजबूत बनाने के साथ गरीब, मजदूर, किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा ही कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे। सपा नेता कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि पुलिस मे वरिष्ठ अधिकारी रहे अहमद हसन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उनका निधन पार्टी के लिए भारी क्षति है।