कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Politics
Spread the love

फारेस्ट गार्ड भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की
हरिद्वार, 25 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर रोडवेज किराए में वृद्धि करने तथा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए भगत सिंह चैक से चंद्राचार्य चैक तक पैदल र्माच कर प्रदर्शन किया तथा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि देश में जंगलराज कायम हो गया है। केंद्र सरकार के रसोई गैस के दाम बाद प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों के किराए तथा जल मूल्य में वृद्धि कर महंगाई की मार झेल रही जनता को एक और झटका दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े भर्ती घोटाले की जांच कराने से भी सरकार मना कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां जनता पर भारी पड़ रही है। उत्तराखण्ड में जंगलराज कायम हो गया है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने आम जन का जीना मुश्किल कर दिया है। भाजपा द्वारा गरीबों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। रोजमर्रा की वस्तुएं प्रतिदिन महंगी हो रही हैं। जनता को महंगाई से राहत देने के बजाए भाजपा सरकार दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ा रही है। दीपक टण्डन व हरद्वारी लाल ने कहा कि सरकार पूरी विफल साबित हुई है। प्रदेश में विकास पूरी ठप्प हो गया है। अनियोजित कार्यो के चलते पूरा शहर गड्ढों में तब्दील हो गया है। आमजन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे तथा हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। आने वाली पीढ़ी भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। श्रमिक नेता राजवीर चैहान तथा वरिष्ठ नेता जगतसिंह रावत ने दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं के लिए भाजपा व आरएसएस को दोषी बताते हुए कहा कि जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है तथा बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रदर्शन व पुतला दहन में ओ.पी.चैहान, चै.बलजीत सिंह, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, धर्मपाल ठेकेदार, रवि कश्यप, शैलेंद्र एडवोकेट, जटाशंकर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सविता सिंह, तहसीन अंसारी,रवि बहादुर, विशाल राठौर, रामविशाल देव, शाहबुद्दीन अंसारी, प्रीत कमल, जफर अब्बासी पार्षद, शहाबुद्दीन कुरैशी, नावेज अंसारी, वीरेंद्र शर्मा, कैलाश प्रधान, संदीप सैनी, हाजी रफी खान, अनिल भास्कर, विभाष मिश्रा, जितेंद्र सिंह, श्याम सिंह, गार्गी राय, हरीश साहनी, डा.दिनेश पुंडीर, प्रदीप आहूजा, आशीष शर्मा, सोहेल कुरेशी, दीपाली त्यागी, नीलम शर्मा, संदीप गौड़, रईस अब्बासी, गुलबहार खान, संदीप अग्रवाल, श्रेय तलवार, सुमित भाटिया, पंडित नवीन शर्मा, दीपक टंडन, शिव कुमार जोशी, नीतू बिष्ट, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, हरद्वारीलाल, रश्मि गुप्ता, सुषमा सहगल, जेपी सिंह, वसीम सलमानी, ओम प्रकाश शर्मा, हरिशंकर प्रसाद, आरएल वर्मा, दिग्विजय यादव, केके नैथानी, जितेंद्र चैधरी, राजेश चैहान, धूम सिंह सैनी, त्रिपाल शर्मा, तेजपाल सिंह, दिव्यांश अग्रवाल, वीरेंद्र भारद्वाज, नवाज अब्बासी, आदित्य चैहान, महिपाल सिंह, नासिर गौड़, दिलशाद अंसारी आदि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *