कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी मनोनीत किए

Haridwar News Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 28 मई। कांग्रेस नेत्री उषा शर्मा को महानगर कांग्रेस कमेटी में महासचिव तथा प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर में सचिव मनोनीत किया गया है। धीरवाली स्थित ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत सैनी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने शाॅल ओढ़ाकर व फूलमालाएं पहनाकर उषा शर्मा व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का स्वागत किया। इस दौरान यशवंत सैनी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधाराओं से युवा वर्ग प्रभावित है। महिलाओं को भी पार्टी में उचित सम्मान दिया जाता है। कांग्रेस की विचारधाराओं को प्रचारित प्रसारित करने में एक एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री उषा शर्मा कांग्रेस की रीति नीतियों को लगातार जन जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देती चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर कार्य करे। लाॅकडाउन में गरीब, असहाय निर्धन लोगों की मदद करने से भी कांग्रेसी कार्यकर्ता पीछे नहीं हट रहे हैं। विनोद कश्यप व सुबोध बंसल ने कहा कि कांग्रेस ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकती है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान देती चली आ रही है। सत्ता में काबिज भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही है। बंदी के कारण मजदूर वर्ग हताशा व निराशा का सामना कर रहे हैं। लाॅकडाउन के कारण कई सौ किलोमीटर मजदूर पैदल ही अपने घरों की और लौट रहे हैं। लेकिन सरकार व्यवस्थाएं बनाने में पूरी तरह से फेल हो रही है।

महासचिव मनोनीत की गयी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उषा शर्मा व सचिव प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। स्वागत करने वालों में अजनीश सिखोला, आरबीएल वर्मा, विजय सैनी, समक्ष कौशिक, समर्थ वशिष्ठ आदि शामिल रहे। दूसरी ओर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कैश खुराना को ब्लाॅक महासचिव तथा अमन अरोड़ा को ब्लाॅक सचिव मनोनीत किया गया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व प्रदेश सचिव डा.संजय पालीवाल ने दोनों कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल भास्कर, हिमांशु बहुगुणा, इंजीनियर रवि बहादुर आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *