कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना

Haridwar News Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 10 नवम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक उपवास कर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी की और से पूर्व मंत्री यशपाल आर्य तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसकी सूचना शासन व प्रशासन को समय से पूर्व दे दी गयी थी। परंतु भाजपा ने उसी समय व उसी स्थान पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर दिया।

इसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता 1 घंटे का मौन उपवास कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा घटिया मानसिकता दर्शाते हुए विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा को बाज आने की चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्ष व जनता की आवाज को दबा नहीं जा सकता।

प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे व महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान व वादांें को पूरा करने नाकाम रही भाजपा विपक्ष पर जुल्म कर रही है। मंहगाई व बेरोजगारी से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाए भाजपा सरकार उद्योगपतियों के हित पूरे कर रही है।

इस दौरान चौधरी बलजीत सिंह, ओपी चौहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, यशवंत सैनी, अंजू दिवेदी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, रवि कश्यप, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव शशि झा, वरुण बालियान, अनिल भास्कर, कैलाश प्रधान, जितेंद्र सिंह, दिनेश पुंडीर, नवेज अंसारी, सीपी सिंह, रविश भटिजा, नितिन तेश्वर, शिव कुमार जोशी, आकाश बिरला, विशाल राठौड़, नीलम शर्मा, सरिता शर्मा, माया राजपूत, चित्रा विज, रचित अग्रवाल, पार्षद मोहम्मद जफर, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, सुभाष कपिल, आशीष शर्मा, आशीष भारद्वाज, बलराम गिरी कड़क, धर्मवीर सैनी, करण सिंह राणा, उदित विद्याकुल, शिवम खेवरिया, राजीव गौड़, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, पवन शर्मा, ब्रजमोहन बर्थवाल, जगदीप असवाल, नवाज अब्बासी, प्रदीप त्यागी, अशोक गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद, महेश कुमार वैश्य, अनिल शर्मा, रामकुमार शर्मा, विजय कुमार ठाकुर, हरद्वारी लाल, रामकुमार शर्मा आदि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो नं.5-सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *