महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी ने किया गंगा पूजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस-सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 5 अप्रैल। महानगर कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी ने महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महानगर कांग्रेस शहर की जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगी। कार्यकारिणी में शामिल युवा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनेंगे। युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए शहर में चल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि एकजुट होकर इस वर्ष होने वाले निकाय चुनाव व अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को जीत दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही महानगर कांग्रेस 22 साल बेमिसाल कहने वालों से हिसाब दो जवाब दो के नारे के साथ सड़क पर उतरेगी। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस आमजन के हितों की लड़ाई लड़ने के साथ कॉरिडोर और पाॅड टैक्सी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगी।
इस दौरान व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव नैय्यर, व्यापारी नेता रवि कुमार लड्डू, मोती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, महामंत्री माधव बेदी, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, व्यापारी नेता विपिन खन्ना, स्वप्निल शर्मा, अमन चैहान, अशोक पराशर, राजकुमार एंथनी, संतोष ड्रोलिया, मुकेश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल संजय सैनी ने कार्यकारिणी का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुरली मनोहर, राजवीर सिंह, महेश प्रताप राणा, ओपी चैहान, अंकित चैहान, विमल शर्मा साटू, जतिन हाण्डा, विकास चंद्रा, पार्षद राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, महावीर वशिष्ठ, पुनीत कुमार, जगतसिंह रावत, सोम त्यागी, चैधरी बलजीत सिंह, मुकेश त्यागी, भुवनेश पाठक, जगदीश अत्री, चैधरी करतार सिंह खारी, नीरज मंगल, अजय गिरी, तुषार कपिल, चोखेलाल, अंजू मिश्रा, नलिनी दीक्षित, शशी झा, नीतू बिष्ट, गार्गी राय, रवि ठाकुर, याज्ञिक वर्मा, शुभम जोशी, मधुकांत गिरि, नितिन तेश्वर, नितिन दपेवल, तरूण व्यास, ऋषभकांत गिरि, शुभम नौटियाल, दीपक पहाड़ी, अरविंद शर्मा, अमन गौड़, धीरज अनेजा, अशोक गुप्ता, दीपक पाण्डेय, आर्यन राठौर, नितिन यादव, करन सिंह राणा, वेदांत उपाध्याय, शिव प्रकाश, रवि मनोचा, अम्बरीष वालिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, ओम मलिक, अमन यादव, आशीष भारद्वाज, तरूण शर्मा, नितिन कश्यप, ऋषभ अरोड़ा, राम अरोड़ा, खुशीराम रतूड़ी, राजेन्द्र चुटेला, अरूण राघव, नवीन सैंस, अभिनव शर्मा, संजय सैनी, शशांक शर्मा, शिव नंदा सैनी, राजेन्द्र भारद्वाज, सचिन गोयल, मनीष गुप्ता, आशुतोष वर्मा, मोहित गर्ग, माधव बेदी, इंद्रजीत ठाकुर, मनोज महंत, मनोज जाटव, अनिल चैहान, भूपेंद्र सिराज, अरविंद चैहान, छोटेलाल, नारायण, अंकित चैधरी, मुकुल चैहान, लक्ष्य चैहान, अरविंद सिंह, सत्यवीर, अतीश वर्मा, लाखन ठाकुर, नीरज सिंघल, समीर सिंह, राज सिंह, राव फरमान अली, समर्थ गर्ग, संदीप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, महेश दास, गौरव नैथानी, विशाल गर्ग, रमेश गुप्ता, अनिल कोकी, मुकेश शर्मा, विक्रम भाटिया, हेमंत चंचल, निखिल सौदाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *