हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी महर्षि कश्यप जयंती

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 अप्रैल। अखिल भारतीय कश्यप समाज आश्रम में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय कश्यप समाज आश्रम के संस्थापक संरक्षक उषेंद्र कश्यप व बाबूराम कश्यप, अध्यक्ष बुधसिंह कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व महामंत्री चरण सिंह कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग सम्मिलित हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए आश्रम के संस्थापक संरक्षक उषेंद्र कश्यप एवं वरिष्ठ संरक्षक बाबूराम कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती कश्यप समाज बहुत बड़े स्तर पर धूमधाम से मना रहा है।

इसी कड़ी में कश्यप आश्रम एवं कश्यप घाट पर भी कश्यप जयंती का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में आयी जागरूकता को देखते हुए कश्यप समाज का भविष्य उज्जवल है। कश्यप आश्रम के अध्यक्ष भूप सिंह कश्यप एवं महामंत्री चरण सिंह कश्यप एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, नरेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जाने में शिक्षा सबसे सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। शिक्षित व संगठित होकर समाज की प्रगति में योगदान करें। समाज के कमजोर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महऋषि कश्यप एवं कश्यप समाज के गौरवान्वित इतिहास से अवगत कराएं। जिससे आने वाली पीढ़ी स्वयं पर गर्व महसूस कर सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ग्रेस कश्यप एवं जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, संस्था के कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश कश्यप, चंद्रप्रकाश कश्यप, ब्रह्मपाल कश्यप, सुमेरचंद कश्यप, रामकिशोर कश्यप, पूर्व प्रधान मायाराम कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, डा.सुशील कश्यप, मानसिंह कश्यप, महिपाल कश्यप, एमपी सिंह कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, आत्माराम कश्यप, रामकिशोर कश्यप, पप्पन कश्यप, ज्ञानचंद कश्यप, नाथूराम कश्यप, शोभना कश्यप, महावीर कश्यप, आशू कश्यप, विनोद कश्यप, रजनी कश्यप, कविता कश्यप, प्रीति कश्यप, रेखा कश्यप, शालू कश्यप, राजबाला कश्यप, विपिन कश्यप सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
फोटो नं.6-जयंती कार्यक्रम के दौरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *