मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 जुलाई। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और वहां पिछले तीन महीने से जारी हिंसा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चैक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पिछले 3 महीने से मणिपुर में हिंसा हो रही है। हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार और अमानवीय बर्ताव तक किया गया। तीन महीने से जारी हिंसा पर केंद्र सरकार की चुप्पी बेहद खेदजनक है।

महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय अत्याचार पूरी मानवता शर्मसार हुई है। हिंसा रोकने और महिलाओं के साथ अमानवीयता करने वालों पर कार्रवाई करने में नाकाम रही मणिपुर सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मणिपुर में तीन महीने से हिंसा हो रही है। महिलाओं के साथ हुए अत्याचार का वीडियो सामने आने के बाद प्रधानमत्री ने पहली बाद मणिपुर पर मूंह खोला है। पार्षद राजीव भार्गव और महावीर वशिष्ठ ने मांग करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाने और महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही मणिपुर सरकार को तत्काल रुप से बर्खास्त किया जाना चाहिए

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अंकित चौहान, कैलाश प्रधान, विजय प्रजापति, दिनेश वालिया, राकेश गुप्ता, शुभम जोशी, नितीन यादव, रेखा गुप्ता, ऐश्वर्य पंत, दीपक कोरी, मनीष गुप्ता, धनीराम शर्मा, शरद शर्मा, आर्यन राठौड़, आयुष सैनी, आयुष चौहान, शौकत अली, अज्जू खान, इलमास इम्मी, सोनू शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *