बढ़ते दामों के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार 12 जुलाई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रसोई गैस के बढ़ते दामों के बढ़ते दामों के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। ज्वालापुर में अंबेडकर चौक के पास प्रदर्शन तथा पुतला दहन के दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है। एक वर्ष में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में ढाई सौ रुपए की बढ़ोतरी होने से आम नागरिक का जीवन दूभर हो गया है।

रानीपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे भेल श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान व ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ तुम जुमलों की सरकार है। पूरे देश में अराजकता का माहौल है। महंगाई चरम सीमा पर है। जिससे गरीब के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। चैधरी बलजीत सिंह, कैलाश प्रधान, तीर्थ पाल रवि, तासीन अंसारी, जफर अंब्बासी, पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार, राव फरमान, डा.झांगीराम, विशाल काटी, डा.दिनेश पुंडीर, इंजीनियर आकाश बिरला, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चैहान, अमित नौटियाल, पूर्णचंद, मुस्तकिम अंसारी, मालीदास, बृजमोहन बड़्थवाल, सरफराज गौड़, संदीप प्रधान आदि उपस्थित रहे।
मायापुर ब्लॉक में भीमगोडा के निकट प्रदर्शन व भाजपा सरकार का पुतला दहन कर रसोई गैस के दामों में वृद्धि का विरोध किया। इस दौरान बादल गोस्वामी, शुभम जोशी, बलरामगिरी कड़क, पार्षद कैलाशभट्ट, पवन शर्मा, नितिन यादव, प्रशांत शर्मा, हरिद्वारी लाल, शिवम गिरी, वेदांत उपाध्याय, प्रशन्नलाल, सुरेंद्र कुमार, विमल साटू, सुनील गिरी, जॉनी गोस्वामी, करण राणा, छोटू पांडे, टिंकू गिरी, भीमसैन आदि शामिल रहे। शिवालिक नगर में शिवालिक नगर चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष गुलवीर सिंह, प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा, ब्लाक संयोजक अशोक उपाध्याय ने कहा कि रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि कर सरकार गरीबों के हितों पर कुठाराघात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *