कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 18 जून। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने का विरोध करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में ईडी पर केंद्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि देश में हिटलरशाही चल रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाकर देश को गुमराह किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नहीं करेंगे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती कांग्रेस के दिल्ली स्थित कार्यालय में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरहमी से घसीट-घसीट कर बाहर निकाला गया तथा महिला कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े गए। इतनी बर्बरता कभी भारत के इतिहास में देखने को नहीं मिलती।

कांग्रेस कार्यकर्ता इसका जमकर विरोध करेंगे। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे व वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि पूर्व की सरकारें विपक्ष को इज्जत देती थी। परंतु वर्तमान सरकार विपक्ष पर जुल्म ढाने का कार्य कर रही है। विपक्ष नेताओं को को जेल का भय दिखाकर भाजपा में शामिल किया जा रहा है। महिलाओं पर लगातार जुल्म किए जा रहे हैं।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी व पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि कभी मंदिर के नाम पर तथा कभी अमन-चैन के नाम पर लोगों पर हमला किया जा रहा है। उनकी संपत्तियों को गैरकानूनी बता कर पूरे तबाह किया जा रहा है। ऐसे वाकये शायद ही भारत के इतिहास में पहले हुए हों। पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, मेयर प्रतिनिधी अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के जुल्म का डटकर मुकाबला करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविश भटीजा, हाजी इरफान अंसारी, कैलाश प्रधान, बी.एस.तेजियान, अशोक उपाध्याय, पार्षद शहाबुद्दीन, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तहसीन अंसारी, शुभम जोशी, सुनील कुमार, आईटी सेल के अध्यक्ष आकाश बिरला, सतीश दुबे, बलराम गिरी कड़क, हरद्वारी लाल, मोहन राणा, विपिन पैवल, योगेंद्र राणा, अंबिका पांडे, जगदीप असवाल, राजेश चौहान, जगमोहन, जतिन हांडा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *