भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 13 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नारियल फोड़कर नगर निगम के वार्ड दो की गायत्री बिहार कालोनी भूपतवाला में पीडब्ल्यूडी द्वारा 50 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भूमिगत बिजली, गैस लाईन, फलाई ओवर आदि कई योजनाओं की सौगात हरिद्वार को मिली हैं। गायत्री विहार कॉलोनी में सीसी रोड़ बनने पर लोगों को सहुलियत मिलेगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व स्थानीय पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार का निरंतर विकास हो रहा है। शिव नगर गली, खाटू श्याम, गायत्री विहार कॉलोनी सहित पूरे वार्ड का समान रूप से विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में भी कांग्रेस औछी राजनीति कर रही है। जिसे जनता अच्छी तरह देख व समझ रही है और आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी। वार्ड अध्यक्ष गोकुल डबराल व पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी।

इस दौरान महामंत्री तरुण नैयर, महामंत्री हेमलता जोशी, चंद्रकांत पांडे, कुश दत्ता, रामअवतार शर्मा, सनी गिरी, पूरण पांडे, रूपेश बंसल, ललितपुर, राकेश भारद्वाज, गौरव ज्ञानचंद, दिनेश जैन, अनिता बंसल, रीना अग्रवाल, संजू सुल्तान, अनु कंडारी, सुंदर शर्मा, विकल राठी, अनिल मिश्रा, दिनेश पांडे, अविनाश सिंह, दीपांशु विद्यार्थी, सीताराम बडोनी, चैधरी चरण सिंह, सौरव शाक्य, इष्ट देव सोनी, सुनीता तिवारी, महिमा पाठक, सरोज चैधरी, अर्चना तिवारी, सुमन बहती, नीलम, पूनम राणा, सरोज बाला, माया देवी, धन्नो देवी, रेखा भट्ट, चंद्रकांता भाटिया, प्रभाकर शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *