कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 8 अप्रैल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में मुख्यमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए गंगा घाट पर हवन का आयोजन किया गया और माँ गंगा से मुख्यमंत्री के सामान्य ज्ञान वृद्धि के लिए प्रार्थना की गयी। नगर अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है। लगातार बे सिरपैर के बयान दे रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्री राम से कर देते हैं। कभी महिलाओं के पहनावे के बारे में टिपणी करते हैं। कभी कहते हैं कि अमेरिका ने भारत पर दौ सौ साल तक राज किया।

अब उन्होंने बनारस में कुंभ होने का नया बयान दिया है। इसलिए मुख्यमंत्री की बुद्धिशुद्धि के लिए हवन कर माँ गंगा से प्राथना की गयी है कि उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि करे। रवि कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को फिजूल के बयान देने के बजाए प्रदेश की जनता व् व्यापारियो की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। जिसका अंदाजा सल्ट विधानसभा परिणाम के साथ ही भाजपा को हो जायेगा। आशीष शर्मा’, ’सनी मल्होत्रा’, ’एकलव्य गोस्वामी’ ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के बयानों से लगता है कि अभी उनको यह विश्वास नही हुआ है कि वह अब प्रदेश के मुखिया बन गए हैं। इसलिए रोज कोई न कोई शगुफा छोड़ देते हैं।

मुख्यमंत्री को चाहिए की हरिद्वार में हो रहे कुंभ में जो अव्यवस्थाएं हैं। उसको सुधारे और कुंभ को और भव्य और दिव्य बनाने पर काम किया जाये। नही तो वो दिन दूर नही जब प्रदेश की जनता सड़को पर उतर कर मुख्यमंत्री और भाजपा का विरोध करने पर मजबूर हो जाएंगी। इस दौरान नीलम शर्मा, प्रकाश भटट, अनंत पांडेय, विजय कुमार, रमेश कुमार, शानू गिरी, श्याम गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, जवाहर सिंह, अनिल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *