सीटू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 22 मई। केन्द्रीय मजदूर संगठनों के आह्वान पर सीटू जिला कमेटी द्वारा बीएचईएल यूनियन कार्यालय पर धरना दिया। धरने के माध्यम से सीटू कार्यकर्ताओं ने केन्द्र एवं राज्य सरकार से मॉग की कि मजदूरों को लॉकडाउन  के दौरान एवं कार्य पर उपस्थित होने तक के वेतन का भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिससे मजदूरो के समक्ष आए आर्थिक संकट को टाला जा सके।

सरकार कोरोना महामारी से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई किये जाने के उद्देश्य  से राज्य व केन्द्रीय कर्मचारियों, सार्वजनिक संस्थानों, निगम कर्मियों आदि के वेतन मे कटौती तथा अन्य प्राप्त लाभो पर लगाई गई रोक को वापस लिया जाए। सार्वजनिक संस्थानांे के निजीकरण पर रोक लगायी जाए। केन्द्रीय संस्थानों के निगमीकरण एवं विनिवेशीकरण पर रोक लगायी जाए। श्रम कानूनों में किए संशोधनों को वापस लेकर श्रमिक हितों में कानून का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाए।

लाॅकडाउन के कारण वापस अपने राज्यों को लौट रहे की सुरक्षित व निःशुल्क वापसी के इंतजाम किए जाएं। धरना देने वालों में पी.डी.बलोनी, एम.पी.जखमोला, इमरत सिंह, आर.सी.धीमान, अशोक चैधरी, आर.पी.जखमोला, राज कुमार, उदयबीर सिंह, आर.के. बडोनी, देवेन्द्र, वसीम अख्तर, रवि कुमार, हरीश चन्द्र, संजय, सुनील कुमार आदि शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *