कांग्रेस ने रखी राज्य के विकास की बुनियाद

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 3 फरवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस ने राज्य में विकास की बुनियाद रखी। लेकिन भाजपा ने इसे मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री बना कर रख दिया। परिणाम स्वरूप 21 वर्षों में भी उत्तराखंड अपने पैरों पर नहीं खड़ा हो पाया। लक्सर रोड स्थित बूढ़ी माता स्थित होटल में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता राहुल चौधरी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय बजट में उत्तराखंड के लिए कोई विशेष प्रावधान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मोहन प्रकाश ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन फेल हैं। जिन्होंने एक कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदलकर यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा के पास सत्ता संचालन की सामथ्र्य नहीं है। राज्य की पहली निर्वाचित सरकार के मुखिया पंडित नारायण दत्त तिवारी द्वारा स्थापित उद्योगों की याद ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को विकास से जुड़ने के लिए कांग्रेस की सरकार बनानी होगी तभी यह राज्य खुशहाल और आत्मनिर्भर बनेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर सिंह तोमर ने उत्तराखंड को भारत का मुकुट और सर्वाधिक साधन संपन्न राज्य बताते हुए कहा कि इस राज्य को कांग्रेस ने संवारा था। लेकिन भाजपा ने अपने दो बार के कार्यकाल में इसे लूटने के अलावा कुछ नहीं किया।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विजय के लिए संघर्ष करने का आवाहन करते हुए कहा कि आज पूरे देश की जनता का एक ही उद्देश्य है कि भाजपा को सत्ता से मुक्त किया जाए। कार्यक्रम के आयोजक राहुल चैधरी ने अतिथि एवं साथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है और पूरे देश में कांग्रेस की लहर है। उन्होंने सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर सादात मसूद, विकास राजपूत, पार्षद उदयवीर सिंह चैहान, समाजसेवी सोनल प्रिंस ,गोविंद सिंह बिष्ट, प्रमोद चैधरी, दिनेश बर्मन, कार्तिक कुमार तथा सिकंदर चैधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *