कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कार्यकर्ताओं का विधायक आदेश चौहान ने किया स्वागत

Politics Uncategorized
Spread the love

तनवीर


युवाओं में बढ़ रहा भाजपा के प्रति विश्वास-आदेश चौहान
हरिद्वार, 1 फरवरी। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज धनगर व प्रवीण धनगर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दोनों कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में आने पर विधायक आदेश चौहान ने मनोज धनगर व प्रवीण धनगर अपने मुख्य चुनाव कार्यालय पर स्वागत किया।
इस अवसर पर आदेश चौहान ने कहा कि युवाओं में भाजपा व रानीपुर क्षेत्र के विकास को लेकर विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दस वर्ष में उन्होंने सभी को विश्वास में लेकर क्षेत्र का विकास करने का काम किया है। चुनाव में कुछ राजनीतिक दल झूठे वादे व तथ्यहीन प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता सच्चाई जानती है और किसी बहकावे में आने वाली नहीं है।
मनोज धनगर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के 60 पार लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान चलाएंगे।

इस दौरान मोहित सिंह, नितिन पाल, पारूल चौधरी, दीपक पाल व हरशरण बालियान ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बहादराबाद मंडल महामंत्री चमन चौहान, युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष बिन्दरपाल, अतुल वशिष्ठ, उमेश पाठक, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र चंचल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *