बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया नगर निगम में धरना

Politics
Spread the love


मंत्री के दबाव में काम कर रहे अधिकारी-अशोक शर्मा

हरिद्वार, 2 जनवरी। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार के होते हुए भी धर्मनगरी का हाल बुरा है। धर्मनगरी में कुंभ मेला शुरू होने जा रहा है और शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। अधिकारी कार्यालयों से बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं है। अधिकारी केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के दबाव में काम कर रहे हैं।

शहर में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर जाने का तैयार नहीं है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। अशोक शर्मा ने कहा कि मंत्री मदन कौशिक नगर निगम के रिटायर कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। हलद्वानी नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन फंड का पैसा दे दिया गया। लेकिन हरिद्वार के कर्मचारियों को फंड नहीं दिया जा रहा है। जिससे मंत्री की भेदभाव पूर्ण नीति साफ रूप से सबके सामने आ गयी है।

पार्षद उदयवीर चैहान व मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उपनगरी ज्वालापुर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़कों पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

धरना देने वालों में पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, जफर अब्बासी, राजीव भार्गव, पार्षद प्रतिनिधि तासीन, हाजी शाहबुद्दीन, पुनीत कुमार, अमन गर्ग, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, मेयर प्रतिनिधि मनोज जाटव, सुमित भाटिया, विकास चौहान, वसीम सलमानी, रजत जैन, विकास चंद्रा, हरद्वारी लाल, आकाश बिरला, जोगिंदर कुमार, विकास चैहान, कार्तिक शर्मा, अमनदीप, विक्की वालिया, दीपक राजपूत, अवधेश, संदीप कुमार, राजा अली, शोभित आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *