कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजयुमो मण्डल मंत्री:देखे विडियो

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 13 मई। भाजयुमो के पूर्व मण्डल मंत्री दीपक उपाध्याय भाजपा छोड़ कांग्रेस में सम्मिलित हो गए। दीपक उपाध्याय के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय कैश खुराना ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डेय के आवास पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने दोनो को विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। कांग्रेस में सम्मिलित होने पर दीपक उपाध्याय व कैश खुराना का उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर युवा वर्ग पार्टी से जुड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान देती चली आ रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आजिज आ चुके समाज के सभी वर्गो में कांग्रेस के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित है। कांग्रेस पार्टी ही युवाओं के हितों की रक्षा कर सकती है। देश भर में युवाओं के मुद्दे कांग्रेस ही उठा रही है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से नाकाम सिद्ध हुई हैं। महंगाई व बेरोजगारी की मांग से देश की जनता त्रस्त है।

जनता बदलाव के लिए एक बार फिर कांग्रेस की ओर देख रही है। दीपक उपाध्याय व कैश खुराना ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। सत्ता पर काबिज भाजपा युवाओं के हितों में सही फैसले नहीं ले पा रही है। राज्य सरकार भी युवाओं के हितों में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व सभासद संजय शर्मा, सुषमा गुप्ता, रश्मि गुप्ता आदि कांग्रेस में सम्मिलित होने पर दीपक उपाध्याय व कैश खुराना का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *