विडियो:-कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने छोटे वाहनों के लिए दूधाधारी अंडरपास खोला

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 अप्रैल। प्रशासन ने दूधाधारी अंडरपास को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। दूधाधारी चैके पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है। जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने दूधाधारी अंडर पास को बंद कर दिया था। अंडरपास बंद होने से सड़क के दूसरी और जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। अंडरपास बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए महानगर व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने प्रदर्शन कर प्रशासन से अंडरपास को हल्के वाहनों के लिए खोलने की मांग की थी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्के वाहनों के लिए अंडरपास खोले जाने से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है जिससे जनता परेशान न हो। कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी व युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा पुलिस प्रशासन को बिना किसी रूट प्लान के जनता को परेशान नही करना चाहिए। युवा कांग्रेस जनता के हित की लड़ाई हमेशा से लड़ती आई है। एनएसयूआई के शहर महासचिव याज्ञिक वर्मा व युवा कांग्रेस के जिला महासचिव शुभम जोशी ने कहा प्रशासन ट्रैफिक के नाम पर स्थानीय जनता को परेशान कर रहा है।

जनता को अंडर पास कट बंद होने से कई किलो मीटर घूम कर आना पड़ रहा है। रास्ता खुल जाने से जनता को राहत मिलेगी। प्रदर्शन करने वालो में ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, विमल साटू, मधुकांत गिरी, ऋषभ वशिष्ठ, धीरज झा, अजय गिरी, ओम मलिक, एकलव्य गोस्वामी, शंकर अग्रवाल, अनुज माहेश्वरी, विक्की कोरी, अमित गुप्ता पवन पांडे आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *