कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 अगस्त। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर तथा कैश खुराना के नेतृत्व में यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया तथा कार्यकर्ताओं को अल्पाहार वितरित किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के संयोजन में आर्यनगर चौक से शुरू हुई यात्रा देवपुरा आश्रम में पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तथा जनपद प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उनको बताना है कि देश को आजादी कैसे मिली। जो लोग केंद्र सरकार में मुखिया बने बैठे हैं। उन्हें आजादी का अर्थ भी नहीं मालूम। वह जनता को बताते हैं कि देश 2014 में आजाद हुआ। कांग्रेस के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की घोषणा होते ही भाजपा ने भी पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाने का फरमान जारी कर दिया।

जगह-जगह अपनी दुकानों पर तिरंगे ही बेचना शुरू कर दिया। जो कि चाइना से मंगाया जा रहा है तिरंगा के नाम पर चाइना को मालामाल कर दिया। इससे भाजपा का चाल चरित्र का पता चलता है कि भाजपा का नारा स्वदेशी अपनाओ कितना सत्य है। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि 15 अगस्त तक प्रतिदिन यात्रा निकाली जाएगी तथा क्षेत्रवार जो भी कांग्रेसजन घर बैठे हैं उन्हें जगाने का कार्य किया जा रहा है तथा जन जन तक पहुंचने का बहुत अच्छा अवसर है। इसमें सफलता भी मिल रही है।

विधायक रविबहादुर, कार्यक्रम सयोंजक सतपाल ब्रह्मचारी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता सरकार से पूरा हिसाब लेगी और इस सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगी। मेयर अनीता शर्मा, राज्य मंत्री संतोष चैहान तथा महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं का दो वक्त का चूल्हा नहीं जल पा रहा है। राशन में गेहूं बंद कर दिया है तथा गरीबों के सफेद राशन कार्ड जेल भेजे जाने का भय दिखाकर रद्द कर दिए गए हैं। हिटलरशाही सरकार के दिन पूरे हो गए हैं।

यात्रा में चै.बलजीत सिंह, हाजी नईम कुरैशी, फुरकान अली, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, श्रमिक नेता राजवीर सिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी, अनिल भास्कर, हाजी रफी खां, महेश प्रताप राणा, विकास चौधरी, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, कैलाश प्रधान, बीएस तेजियान, निशा शर्मा, शशी झा, अंजू मिश्रा, बीना कपूर, सुषमा सहगल, नीलम धीमान, पार्वती नेगी, विभाष मिश्रा, पार्षद उदयवीर चैहान, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तासीन अंसारी, डा.दिनेश पुंडीर, नावेज अंसारी, अशोक उपाध्याय, गौरव चैहान, पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद अमन गर्ग, पार्षद महावीर वशिष्ठ, जितेंद्र सिंह, शुभम जोशी, राजेश चौहान, मनोज सैनी, पार्षद पुनीत कुमार, अरविंद चंचल, वसीम सलमानी, त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, जगदीश प्रसाद, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र श्रीवास्तव, धूमसिंह सैनी, धर्मपाल ठेकेदार, अशोक गुप्ता, नीतू बिष्ट, सोम त्यागी, रामबाबू, कार्तिक शर्मा, जगदीप असवाल, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, हाजी फैयाज अली, उदित विद्याकुल, ई.आकाश बिरला, दीपक कोरी, शिवम गिरी, अजय दास महाराज, राजेंद्र बालियान, मनीराम बागरी, मोहन राणा, कामेश्वर यादव, ओम मलिक, राजेंद्र भंवर, रमणीक सिंह, सत्यपाल शास्त्री, सतीश दुबे, तुषार कपिल, करण राणा, तरूण व्यास, सौरव सैनी, विक्की चैहान, राजेंद्र गुप्ता आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *