पदक अर्जित करने वालों ने देश का गौरव बढ़ाया-पंडित अधीर कौशिक

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 9 अगस्त। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में काॅमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परशुराम घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए अभिनंदन किया। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित कौशिक ने कहा कि देश दुनिया में भारतीय खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया।

खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल भी प्राप्त किए। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्द्धन किया जाना जरूरी है। देश हित में अपना योगदान दे रहे खिलाड़ी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक घर में तिरंगा लगाएं। देश के तिरंगे से हमारी पहचान है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशहित में फैसले ले रहे हैं।

हर घर तिरंगा फहराया जाना चाहिए। बच्चों ने परशुराम घाट पर हाथों में तिरंगा लहराकर देश के खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अपर्ण ग्रोवर, स्वीकृति शाश्वत, मिनी पुरी, अशोक शर्मा, जोगेंद्र तनेजा, कुलदीप शर्मा, इशिता, विष्णु गौर, हर्ष शर्मा, अस्मित कौशिक, अर्णव शर्मा, आदित्य भटनागर, राजीव, राघव सिंह, अंकुश गुप्ता, माधव ठाकुर, कमला जोरी, शिखा संत आदि मौजूद रहे।