कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने किया जिला प्रभारी का स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 अप्रैल। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी रेणु रूहेला का फूलमालाएं पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। न्यू हरिद्वार स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रेणु रूहेला ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सेवादल पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में सेवादल अहम भूमिका अदा करेगा।

महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक व प्रदेश सचिव नितिन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई व बेरोजगारी के चलते लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जनता की समस्याओं को उठाने पर सरकार विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता सरकार को इसका जवाब देगी।

स्वागत करने वालों में कांग्रस सेवादल के प्रदेश सचिव नितिन कौशिक, महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक, प्रदेश सचिव अमित राजपूत, रविंद्र धीमान, समर्थ अग्रवाल, लक्ष्मी मिश्रा, सीमा अरोड़ा, शिखा शर्मा, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *