विडियो :-उत्तराखण्ड सहित पांचों प्रदेशों में भाजपा की विदाई तय-संजीव चौधरी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 6 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान में शामिल होकर कर वापस लौटे कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजीव चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संजीव चौधरी नेे कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में जो मेहनत की है उसके परिणाम दस मार्च को देखने को मिलेंगे। उत्तर प्रदेश हो या उत्तराखंड भाजपा का सफाया तय है।

उत्तराखंड में तो कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के भ्रष्टाचार, बेरोगजरी, निजीकरण व महंगाई के चलते आज किसान मजदूर व गरीब आदमी परेशान है। ऐसे में भाजपा का पुराना हाल होने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। जब भाजपा के मात्र दो सांसद होते थे। पांच प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनावो में भाजपा की विदाई तय है। चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल जुमलो की पार्टी है और झूठे और लुभावने वादे ज्यादा लम्बे समय तक नहीं टिकते हैं।

अब जनता समझ गई है कि भाजपा देश के कुछ बड़े पूँजीपतियों की लिमिटेड फर्म है। भाजपा को जनता और देश की कोई चिंता नहीं है। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्रीमण्डल और भाजपा के देश भर के मुख्यमंत्री मंत्री व नेताओ का घर घर जमावड़ा रहा। फिर भी जनता ने भाजपा को नकार दिया और जगह जगह विधायक और मंत्रियों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है। केवल धर्म के आधार पर लोगो को लड़ा कर सत्ता हासिल करने का भाजपा का सपना अब पूरा होने वाला नहीं है।

स्वागत करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर चौहान, विपिन राणा, संजीव कुमार, बीएन सिंह, एसआर विकल, आर एन पासवान, आरएस धिमान, नफे सिंह, अनिल कुमार, भगवान सिंह तोमर, बलबीर सिंह नेगी, बलदेव सिंह, आरए यादव, सत्यनारायण यादव, राजू, विजय धिमान, बीर सिंह, एसएस चोबे, चिंगारी यादव, आदेश सेनी, निर्मला चिल्वाल, संतोष बिष्ट, गीता कैठेत व ममता भण्डारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *