चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 6 मार्च। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की टीबी चिकित्सालय प्रांगण में आयोजित बैठक में कोविड प्रोत्साहन भत्ता एवं कुंभ मेला भत्ता नहीं दिए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए 10 मार्च को मतगणना संपन्न होने के बाद आंदोलन की चेतावनी दी गयी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा की अध्यक्षता तथा जिला मंत्री राकेश भंवर एवं राजेंद्र तेश्वर के संयुक्त संचालन में संपन्न हुई बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उप महामंत्री जेपी जाहर भी अतिथी के रूप में सम्मिलित हुए।

दिनेश लखेडा, जेपी चाहर एवं प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार ने कहा कि जिन कर्मचारियों द्वारा कोविड में जी जान से कार्य किया गया उनको प्रोहत्साहन भत्ता नही दिए जाने से कर्मचारी निराश हैं। साथ ही महाकुंम्भ मेला भत्ता भी कर्मचारियों को नही मिला है। 10 मार्च के बाद आंदोलन किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों को मिला कोविड सम्मान पत्र भी वापस लौटाया जायेगा। कर्मचारियों की पदोन्नति की फाइल भी शासन में अटकी हुई है।

कर्मचारियों को पौष्टिक आहार भत्ता, जोखिम भत्ता, एक माह का मानदेय, जिन कर्मचारियों पदोन्नति नही दी सकती है। उन्हें अंतिम ग्रैड पे 4200 भी नहीं दिया जा रहा है। जिला मंत्री राकेश भंवर, ऑडिटर शीशपाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर एवं संगठन की गुरुकुल शाखा के उपाध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की जानी चाहिए। मांगों का निस्तारण कराने के लिए सभी को एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में सुरेंद्र कुमार, महेश कुमार, राकेश भंवर, दिनेश लखेडा, धर्मसिंह, सुरेश चंद, शीशपाल, मनोज कुमार, सुभाष कुमार, राजकुमार, मूलचंद चौधरी, ताजबर नेगी, अरुण कुमार, पप्पू सैनी, संदीप शर्मा, सूरजबली, सतीश, दिनेश नोटियाल, मुकेश कुमार, नितिन, सचिन, विजय, वाहन चालक संघ से केएम जोसेफ, दीपक, मुन्नी, पूनम, संतोष कुमारी, रजनी,सुदेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *