कांग्रेस ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए निकाली यात्रा

Haridwar News Politics
Spread the love


हरिद्वार,17 जनवरी। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ऋषिकुल चैक से अवधूत मंडल चैक तक अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली गई। न्याय यात्रा मे बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी एंव कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है जिसके तत्वावधान में उत्तराखंड में अंकिता भण्डारी न्याय दिलाने के लिए यात्रा निकाली है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि उस वीआईपी की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए जिसकों बचाया जा रहा है। इस घटना से राज्य वासी काफी दुखी है।

अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने मे कांग्रेस कोई कोर कसर नही छोडंेगी। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि अंकिता के परिवार की आवाज को दबने नही देगें उन्होने आरोप लगाया कि वीआईपी को संरक्षण देने काम बंद हो पिडित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान व करतार सिंह खरी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय नही मिलने से इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि सरकार प्रदेश में महिलाओं के प्रति कितनी गंभीर है। एक ओर सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सपना दिखा रही है और दूसरी ओर उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नही ले रहा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा व लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है और उनके सम्मान को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है इसके खिलाफ महिला कांग्रेस लगातार संघर्षरत है। पार्षद राजीव भार्गव और इसरार सलमानी ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार लगातार महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं यह साबित करती हैं की उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भी कितनी बड़ी संख्या में महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा हैवरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा एंव युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा राज में बेटियों के लिए माहौल असुरक्षित है ओर उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में नेताओं का शामिल होना अत्यंत निंदनीय है जिसकी कितनी भी भर्त्सना की जाए कम है

वरिष्ठ महिला नेत्री संतोष चैहान व पूर्व अध्यक्ष विमल पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के साथ अत्याचार में महिलाओं पर हो रहे अपराधों में भाजपा नेताओं का शामिल होना बहुत ही घिनौना और भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और इरफान अंसारी ने कहा कि जब तक अंकित भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस जन- चुप बैठने वाले नहीं है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल एंव पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि पिछले दो-तीन सालों में महिलाओं के प्रति बड़े अपराधों से नौजवान आक्रोशित है और आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि जब तक धामी सरकार वीआईपी को गिरफ्तार नहीं करती तब तक कांग्रेस जन चुप नहीं बैठेंगे और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस दौरान न्याय यात्रा में मुख्य रूप से शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चैहान, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, पूर्व पार्षद रियाज अंसारी, कैलाश प्रधान, अध्यक्ष सेवा दल अश्वनी कौशिक, चंचल जोशी, शशि दीक्षित, सुमन अग्रवाल, सईदा कुरैशी, पार्वती नेगी, करीना पाल, बिंदु, नलनी दीक्षित, पूनम राज, चम्पा नेगी, रचना शर्मा, पूर्व पार्षद सुहैल अख्तर कुरैशी, समर्थ अग्रवाल,नितिन यादव, ओम पहलवान, करण सिंह राणा, तरुण व्यास, दीपक पांडे, विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम् जोशी, अजय गिरी, पुनीत कुमार, अज्जू खान, नवीन सैस, जशीद अंसारी, यशवंत सैनी, राकेश कुमार, मनीष गुप्ता, सचिन पालीपाल, सौरभ छोटू, बन्नी ठाकुर, विवेक भूषण विक्की, त्रिपाल, वीरेंद्र भारद्वाज, मनोज जाटव, रजत कुमार, जगत सिंह रावत,बीएस तेजियान,अशोक उपाध्याय, गगनदीप सिंह, मनोज महंत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *