दर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता,देखे विडियो

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर/ अमरीश

कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं महिलाओं मे हित-अनिता शर्मा
हरिद्वार, 3 जून। कृष्णानगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर 35 महिलाओं ने मेयर अनिता शर्मा की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली। मेयर प्रतिनिधि सुमित भाटिया, संगम शर्मा के नेतृत्व में मेयर अनिता शर्मा ने महिलाओं को फूल माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। कांग्रेस में शामिल हुई का स्वागत करते हुए मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाएं बहुत नाराज हैं। खाद्य तेल सहित तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं।

महिलाओं के लिए रसोई चलाना तक मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के हित साधने में लगी भाजपा सरकार में गरीबों की उपेक्षा की जा रही है। महिलाओं के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तराखण्ड की सरकार शुरूआती से ही कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में विफल साबित हुई है। पर्याप्त समय मिलने के बावजूद सरकार को महामारी को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है। महामारी के चलते गरीबों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। मेयर प्रतिनिधि सुमित भाटिया व संगम शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्गो के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। भाजपा सरकारों के झूठे वादों से जनता आजिज आ चुकी है। बदलाव के लिए तैयार बैठी प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए काम करेगी। विशाल राठौर व अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनसमस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है।

महंगाई कम करने व अच्छे दिन लाने का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी चरम पर है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के चलते गरीब के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना तक मुश्किल हो रहा है। मेयर प्रतिनिधि वसीम सलमानी व नीतू बिष्ट ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे केवल नारे बनकर रह गए हैं। व्यापारी, किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है।

कांग्रेस में शामिल होने हुई ललिता तनेजा ने कहा कि मेयर अनिता शर्मा द्वारा प्रत्येक वार्ड में स्वयं जाकर नालों की सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फाॅगिंग आदि कार्य कराए जा रहे हैं। मेयर की कार्यशैली से प्रभावित होकर ही उन्होंने व अन्य महिलाओं ने कांगे्रस में शामिल होने का निर्णय लिया।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली महिलाओं में वीरवती, लीला देवी, सतलेश, सीतमवती, मुन्नी देवी, शिवानी, भगवान दई, फुलवती, रिंकी, सोनी, प्रभावती, सविता, मुनेश, रानी, रुक्मणि, तारा, नीलम, सुदेश, रघवीरी, द्रोपदी, रेशमा, कुंता, अमरो, शिमला, सुशीला, ममता, आरती, राधा, वंदना, रश्मि, स्वाति, सुषमा, सुमन आदि शामिल हैं। इस अवसर पर दिनेश वालिया, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, सतेंद्र वशिष्ठ, नकुल माहेश्वरी, देवेश गौतम, अविनाश गुप्ता, कामेश्वर यादव, सतेंद्र वशिष्ठ, शंकर खन्ना, रमेश कुमार, संदीप, अमित रस्तोगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *