प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखे पत्रों का संज्ञान नहीं लेने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की आंदोलन की घोषणा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 अप्रैल। कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय महत्व के विषयों पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने का अभियान रविवार को संपन्न हो गयी। अभियान के तहत प्रधानमंत्री को भेजे गए 25 व मुख्यमंत्री को भेजे गए 11 पत्रों का सरकार द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंने रोष व्यक्त करते हुए आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

रविवार को प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान कार्यकारी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कांग्रसी प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करने पहुंचे। इस दौरान अमन गर्ग ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 8 अप्रैल को चिट्ठी कार्यक्रम की शुरुआत की थी। पहली चिट्ठी प्रधानमंत्री को लिखकर, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहने, देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान को अक्षुण्ण रखने, सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के शपथ पत्र के रूप में लिखी थी। लेकिन कांग्रेस के पत्रों का कोई संज्ञान नही लिया गया। इस कारण मई माह की शुरुआत में रणनीति बना कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद इसरार सलमानी, उदयवीर सिंह, सुहैल कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, ब्लाक अध्यक्ष मायापुर विमल शर्मा साटू, बलॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर अमित नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष आर्य नगर विकास चंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष कनखल जतिन हांडा, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी, एनएसयूआई महासचिव याज्ञिक वर्मा, करण सिंह राणा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *