कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया महंगाई एवं सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 30 दिसम्बर। मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई व प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कृष्णा नगर से देशरक्षक तिराहे तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। बढ़ती महंगाई से समाज का प्रत्येक वर्ग त्रस्त है और भाजपा सरकार मस्त है।

मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिसका असर लोगों पर साफ नजर आ रहा है। महंगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 350 रूपए में मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर महंगाई खत्म करने का वादा कर सत्ता में आयी भाजपा सरकार में 920 रूपए में मिल रहा है। पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में महंगाई सदैव काबू में रही। लेकिन भाजपा शासन में महंगाई बेकाबू हो गई है। सभी जरूरी चीजों के दाम बेहताशा बढ़ गए हैं।

प्रदर्शन करने वालों में मुरली मनोहर, पार्षद जफर अब्बासी, सदीक गाड़ा, पार्षद प्रतिनिधि अमन गर्ग, पुनीत कुमार, हाजी शहाबुद्दीन, तासीन अंसारी, सपना सिंह, बीना कपूर, नकुल माहेश्वरी, सुनील कुमार, नवाज अब्बासी, विधि उपाध्याय, सतीश सिंह, राजकुमार ठाकुर, रोहित कुमार, सागर कुमार, अवधेश कुमार, विशाल कुमार, रामेश्वर सिंह, ललिता, फरमान, भूरा, रजत जैन, जेपी सिंह, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश शर्मा, विजय शर्मा, रामबाबू बंसल, कालूराम, अशोक कुमार, रणवीर शर्मा, संदीप कुमार, नावेज अंसारी, हरद्वारी लाल, पार्वती देवी, वसीम सलमानी, मनोज सैनी, अमित राजपूत, गौरव शर्मा, सुरेंद्र सैनी, तेजस्वी गुप्ता, महेंद्र मिस्त्री, उस्मान ठेकेदार, संतराम आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *