सम्मेलन में जनता से मिले सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल करेगी कांग्रेस-चौधरी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 7 दिसम्बर। प्रदेश कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी ने बताया कि 12 दिसम्बर को हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कमेटी के सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी विभिन्न श्रमिक यूनियनों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों, युवा व महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। सम्मेलन में वार्ता के दौरान समाज के विभिन्न वर्गो से मिले सुझावों को कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान संजीव चौधरी ने बताया कि शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित किए जा रहे सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व सह प्रभारी दीपिका पाण्डे सहित देश और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सगठनों व लोगों की समस्या को जानना और उनको अपने घोषणा पत्र में शामिल कर सरकार बनने पर उनका हल करना है। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों की अनदेखी की है। भाजपा सरकार के पाँच साल मुख्यमंत्री बदलने और भ्रष्टाचार बीत गए।

चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में आउटरीच सम्मेलन किए जाएंगे। सर्वोदय ही कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य है। विकास की शुरूआत अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति से शुरू हो यही कांग्रेस की सोच और विचारधारा है। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। राज्य मे कांग्रेस की लहर चल रही है। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर कांग्रेस सरकार बनाएगी और बिना भेदभाव के विकास करने के साथ जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा की नीतियों के चलते श्रमिक, किसान, छोटे व्यापारी, युवा, महिलाएं सभी परेशान हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में सैकड़ों किसानों की जान चली गयी। दबाव में आयी केंद्र सरकार ने कानून तो वापस ले लिए। लेकिन मृतक किसानों को मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। कोरोना से जान गंवाने वालों को भी सरकार ने मुआवजा नहीं दिया।

देवस्थानम् बोर्ड का जिक्र करते हुए देवस्थानम् बोर्ड बनाने के सरकार फैसले को भाजपा ने ऐतिहासिक बताया। अब बोर्ड भंग करने के फैसले को भी भाजपा नेता ऐतिहासिक बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक संस्थाओं पर नियंत्रण करना चाहती है। यदि भाजपा सत्ता में वापस आयी तो देवस्थानम् बोर्ड जैसी व्यवस्था को फिर से लागू करेगी। सारस्वत ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता निराश हो चुकी है। पीएम मोदी की रैली में भीड़ नहीं जुट पाना इसका प्रमाण है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। सरकार बनने पर जनता से प्राप्त सुझावों को लागू कर जनसरोकारों को पूरा किया जाएगा। प्रैसवार्ता में मुख्य मनोज महंत कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी, शरत शर्मा, वेदांत उपाध्याय, शिवकुमार राजपूत, प्रमोद जोहर, लोकेश चैधरी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *