कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करें-मनव्वर कुरैशी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 20 जनवरी। चंद्राचार्य चैक व्यापार मण्डल के तहसील मंत्री मनव्वर कुरैशी ने कोरोना के मामले में तेजी को देखते हुए व्यापारियों से सतर्कता बरतने व नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रैस को जारी बयान में मनव्वर कुरैशी ने कहा कि देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हरिद्वार में भी रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए। स्वयं कोरोना नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

मनव्वर कुरैशी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते व्यापारी दो साल से मंदी का सामना कर रहे हैं। कोरोना कंट्रोल के लिए लागू किए गए लाॅकडाउन में व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदी के चलते व्यापारी बैंकों ऋण की किश्तों का भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं। छोटे व्यापारियों को बेहद कठिनाईयों को सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए लाॅकडाउन जैसी स्थितियां उत्पन्न ना हो इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी व्यापारी कोरोना नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाएं, शारीरिक दूरी का पालन करें। ग्राहकों को भी मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही कोरोना को मात दी जा सकती है