तनवीर
हरिद्वार, 18 सितम्बर। आम आदमी पार्टी के जोन इंचार्ज मनोज द्विवेदी ने प्रैस का जारी बयान में कहा है कि भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियां प्रदेश हित में काम नहीं कर पायी हैं। प्रदेश की जनता भाजपा की रीति नीतियों से परेशान हो चुकी है। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी जोरदार तरीके जनता की आवाज को उठाएगी। जनहित में आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को दिल्ली के तर्ज पर सुविधाएं भी मुहैया कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा कांग्रेस के विकल्प के रूप में उत्तराखण्ड की जनता आम आदमी पार्टी को पसंद कर रही है।
प्रदेश में रोजाना हजारों लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। मनोज द्विवेदी ने कहा कि आम आदमी की सरकार बनने पर प्रदेश की भोगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बीस हजार लीटर पानी, दो सौ यूनिट बिजली, बारहवीं तक निःशुल्क शिक्षा के साथ मोहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाएं प्रदेश की जनता को दी जाएंगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली वासियों को अनेकों योजनाओं की सोगात दे रहे हैं। दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तराखण्ड वासियों को अनेकों सोगाता आम आदमी पार्टी देगी। विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
मनोज द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर उचित उपाय नहीं कर पा रही है। लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर डर भय बना हुआ है। लेकिन दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर भी कार्य योजनाएं तैयार कर कोरोना की रोकथाम की गयी। लेकिन उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार कोरोना की रोकथाम में पूरी तरह विफल रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं। अतिरिक्त अस्पतालों के बनाए जाने की घोषणाएं तो की गयी लेकिन अस्पताल निर्माण होता कहीं नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर झूठी घोषणाएं करने का भी आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी को प्रदेश की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।
—————————–