पार्षद दीपिका बहादुर ने 124 सफाई कर्मचारियों को बहाल करने का प्रस्ताव रखा।

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार/ नगर निगम बोर्ड बैठक सीसीआर स्थित सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याएं मेयर अनिता शर्मा और एमएनए दयानंद सरस्वती के समक्ष रखी। बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी। 60 पार्षदों के प्रस्ताव पूरे नहीं हुए। पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि कासा ग्रीन कंपनी का पेमेंट रोका जाए। बसंत भवन के मंदिर को खोला जाए और जो निगम की खाली जगह है उस पर कॉम्प्लेक्स बनाकर दुकानें किराए पर दी जाए जिससे निगम की आय बढ़े

पार्षद दीपिका बहादुर ने 124 सफाई कर्मचारियों को बहाल करने का प्रस्ताव रखा। प्रत्येक वार्ड में बहुत कम सफाई कर्मचारी हैं। पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि कासाग्रीन कंपनी की सफाई व्यवस्था ठीक नही है। सफाई कर्मचारी बढ़ाएं जाएं। पार्षद किशन बजाज ने कहा कि रैन बसेरे की व्यवस्था ठीक नही हैं हेरिटेज पोल लगाए गए थे किसके पास इसकी व्यवस्था है।

एचआरडीए और निगम एक दूसरे का नाम लेकर पल्ला झाड़ते है। इस अवसर पर पार्षद सुनील अग्रवाल, कैलाश भट्ट, महावीर वशिष्ठ, सपना शर्मा, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, उदयवीर सिंह चौहान, नितिन माना, विकास कुमार, जफर अब्बासी, सोहेल कुरेशी, नीलोफर, विनीत जोली, अनिल वशिष्ठ, सचिन अग्रवाल, अनिल मिश्र, मेहरबान खान, रियाज मन्नू, एकता गुप्ता, राजीव भार्गव, मंजू गर्ग, इसरार अहमद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *