देशी तमंचे व कारतूस सहित एक गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 22 जनवरी। थाना बहादराबाद पुलिस ने देशी तमंचे व कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीपुर रोड़ पर राजकीय इंटर कालेज के समीप चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध लगने पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सद्दाम निवासी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी बताया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुशील चौहान व प्रेम सिंह शामिल रहे।