कोविड कर्फ्यू बढ़ाया गया,अब जनपद मे 12बजे तक ही है खुलेगी दुकाने ,पढ़े नये नियम

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार :-करोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए राज्य में 6 मई तक कोविड-19 कर्फ्यू को बढ़ाया गया। कर्फ्यू के दौरान जनपद में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री अब 12:00 बजे तक ही हो सकेगी। निजी वाहनों की आवाजाही पर पूर्व की भाति रोक रहेगी। जिलाधिकारी सी रवि शंकर के आदेशों के चलते शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कॉविड कर्फ्यू के नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए हैं ।3 दिन बढ़ाए गए कोविड-19 कर्फ्यू के दौरान फल सब्जी ,डेरी, बेकरी मीट मछली की दुकानें राशन, परचून की दुकान ,सस्ते गल्ले की दुकान एवं पशु चारा दुकाने दोपहर 12:00 बजे तक ही खुली रहेंगी। आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को एवं सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी हेतु आवागमन की छूट प्रदान की गई है।