विश्व हिन्दू संस्था के कार्यकर्ताओं ने की अंतिम संस्कार में मदद

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 2 मई। कोरोना से संक्रमित होने पर उपचार कराने के लिए परेशानी का सामना करने के अलावा संक्रमित की मौत होने पर अंतिम संस्कार करने में भी परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समाजसेवी संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही है। रविवार को देहरादून निवासी गिरीश कोठियाल के हरिद्वार के एक अस्पताल में निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनका शव लेकर कनखल शमशान पहुंचे उनके बेटे चैनकी कोठियाल एवं साथ आए रिश्तेदार हीरा घिल्डियाल को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऐसे में विश्व हिंदू संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति मदद के लि आगे आए। देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि वे दो कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कनखल शमशान घाट पहुंचे और पीड़ित परिजनों की मदद करते हुए विधि विधान के साथ मृतक का अंतिम संस्कार कराया। देवेंद्र प्रजापति ने प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर जल्द से जल्द कोरोना महामारी को समाप्त करे। ताकि फिर किसी को इस तरह की मदद की आवश्यकता ना पड़े।