22 जून तक रोजमर्रा ये दुकाने खुलेंगी,पढे़ खबर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

उत्तराखंड शासन द्वारा करोना कर्फ्यू में संशोधन किया गया है सप्ताह भर के लिए विभिन्न दुकानों के खोलने की अनुमति प्रदान की गई है सस्ते गल्ले एवं आटा चक्की की दुकान जनहित में 22 जून तक सुबह 8:00 बजे से 5:00 बजे तक खोली जाएंगी। जबकि निर्माण उपकरण,आपूर्ति सीमेंट ,सरिया चिप्स आदि की दुकानों के साथ-साथ हार्डवेयर की दुकाने 22 जून तक 8:00 से 5:00 तक खोलने की अनुमति दी गई है। जबकि ऑटोमोबाइल,workshops,goods vehicle मरम्मत की दुकाने 24 घंटे खुली रहेगी। ऑटोमोबाइल ,accessories की दुकाने शुक्रवार एवं सोमवार को 8:00 से 5:00 बजे तक खोली जाएंगी। कर्फ्यू में दुकाने खोले जाने के निर्णय से व्यापारियों में खुशी का माहौल है।