हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने बढ़ाया प्रदेश का सम्मान : रेखा नेगी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


राष्ट्रपति द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किये जाने पर मानव अधिकार संरक्षण समिति की अध्यक्षा ने दी बधाई
हरिद्वार,। ओलिंपिक व पैरालिंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया है। एथलेटिक्स में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी, हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किये जाने पर मानव अधिकार संरक्षण समिति की कनखल नगर अध्यक्षा रेखा नेगी ने वंदना कटारिया को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि खेल पुरस्कार पाना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है।

हर साल भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को यह दिया जाता है। हालांकि अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी का चयन कई मापदंडों के आधार पर होता है। यह पुरस्कार जीतने वाला खिलाड़ी किसी भी खेल से हो सकता है। यह भारत में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त राष्ट्रीय खेल पुरस्कार है। ‘खेल रत्न’ का अर्थ है, यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों के लिए प्रस्तुत किया जाता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *