रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए सीपीयू ने उठाएं ये कदम

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

एसएसपी हरिद्वार द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों के चलते सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से सीपीयू रुड़की यूनिट द्वारा रोड एक्सीडेंट क्षेत्र को चिन्हित कर उन मार्गों पर कन्वैक्स मिरर एवं चेतावनी बोर्ड बड़े पैमाने पर लगाए गए हैं ।

लगातार सड़कों पर वाहन दुर्घटनाएं हो रही है।जिसके चलते पुलिस वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है।रुड़की सीपीयू यूनिट द्वारा सड़क पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाएं। जिससे वाहन चालक सड़कों पर सुरक्षा से वाहन चला सके।