crime news स्मैक तस्कर और चरस तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love

स्मैक तस्करी करते गिरफ्तार किया
हरिद्वार, 14 अक्तूबर। बाइक से नशा तस्करी कर रहे आरोपी को थाना पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 12.40 ग्राम स्मैक, डिजिटल तराजू बरामद हुई। नशा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत पथरी रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कलियर निवासी वसीम पुत्र रहीश स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में एसएसआई यशवीर नेगी, एसआई महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल सुशील कुमार व अजीत तोमर शामिल रहे।

पुलिस ने दबोचा चरस तस्कर
हरिद्वार, 14 अक्तूबर। थाना सिडकुल पुलिस ने मोटर साइकिल से चरस की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 133.80 ग्राम चरस बरामद की है। चरस की तस्करी में प्रयुक्त को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।
नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के एसएसपी के निर्देशों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए थाना सिडकुल पुलिस टीम ने केविन केयर कंपनी के पास चरस तस्करी कर रहे गोविंद पुत्र मांगेराम निवासी तेलीवाला थाना कलियर को दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई शैलेंद्र ममगई, हेडकांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।