गांजे सहित एक दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 28 मई। मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वीआईपी घाट के समीप से एक आरोपी को गांजे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। हरकी पैड़ी चैकी प्रभारी एसआई पवन डिमरी ने बताया कि आरोपी सोनू शर्मा उर्फ टुण्डा निवासी लालजीवाला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अनिल व चंद्रशेखर शामिल रहे।