विश्व गुरू शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरि


हरिद्वार, 12 जून। विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज की बैठक उत्तरी हरिद्वार के अबोहर भवन में महंत महेश गिरि ने की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि ने की। बैठक में प्राची गिरि को उत्तराखंड हाईस्कूल परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि ने कहा कि समाज की एकता और भलाई के लिए हमे अहम और अभिमान को त्याग कर एक मंच पर आना होगा। शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। जिससे आने वाली पीढ़ी पढ़ लिख कर समाज का अच्छा मार्गदर्शन कर सके।

भगवान भोलेनाथ गोस्वामी समाज के आराध्य हैं। श्रावण मास में सभी पदाधिकारी भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना करेगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिरि कहा कि गोस्वामी समाज सर्व समाज के हितों के लिए वर्ष भर पूजा अर्चना कर देश और समाज में सुख शांति की कामना करता है। लेकिन विडंबना यह है कि आज देश की सरकारें भारत के सभी प्रदेशों में निवास करने वाली गोस्वामी समाज की उपेक्षा कर रही हैं। आपसी एकता न होने के कारण लोग गोस्वामी समाज की ताकत को भूल गए हैं। सभी को एकता के सूत्र में बंधकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

तभी गोस्वामी समाज के अस्तित्व को सरकार समझेगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव गिरि ने कहा कि गोस्वामी समाज किसी पहचान का मोहताज नही है। आवश्यकता केवल एकता के सूत्र में बंधकर लोक कल्याण के कार्य करने की है। बैठक में नवंबर माह में राष्ट्रीय सम्मेलन, संगठन विस्तार, धर्मशाला का निर्माण और विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के द्वारा श्रावण मास में प्रत्येक पदाधिकारी प्रदेश, राष्ट्रीय व जिला स्तर पर भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक पर चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद गिरि, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिरि, प्रदेश महासचिव शिव शंकर गिरि, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल गिरि, शत्रुघ्न गिरि, प्रदेश सचिव बादल गोस्वामी, मनोज गिरि, पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल गोस्वामी, प्रदेश महिला महासचिव मिनी पुरी, प्रदेश सचिव कमलेश गिरि, जिला महासचिव उमा गिरि, सविता गिरि, मानसी गिरि, प्राची गिरि, जिला उपाध्यक्ष शिवम गिरि, नगर अध्यक्ष बबलू गिरि, अमित गिरि, उमेश गिरि, नरेश गिरि, गर्वित गिरि, देव गोस्वामी, प्रशांत गिरि, रवि गिरि, मनोज गिरि, पूजा गिरि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *