देशी शराब सहित एक दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 21 नवंबर। अवैध शराब के धंधे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को देशी शराब के 30 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एसआई दिलबर कण्डारी ने सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल राजबीर व प्रदीप पंवार के साथ शिवम उर्फ शुभम निवासी खड़खड़ी को भीमगोड़ा क्षेत्र में कृष्ण कृपा आश्रम के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से देशी शराब के 30 पव्वे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।